जिलाधिकारी मयूर शिक्षित की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय सभागार में जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति (DEPC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी मयूर शिक्षित की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय सभागार में जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति (DEPC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 बैठक में डिस्ट्रिक्ट्स ऐज़ एक्सपोर्ट हब (DEH)” पहल के अंतर्गत जनपद हरिद्वार के जिला निर्यात कार्ययोजना (DEAP) की समीक्षा एवं अद्यतन पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने वर्तमान जिला निर्यात योजना की प्रगति का आकलन करते हुए उसमें आवश्यक संशोधनों एवं सुधारों पर विचार किया गया। साथ ही टेक्सटाइल सेक्टर के लिए तैयार की गई जिला निर्यात कार्ययोजना (DEAP) का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिस पर उपस्थित संबंधित विभागों एवं हितधारकों से सुझाव प्राप्त कर उसे अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में निर्यातक एवं संभावित MSMEs, स्वयं सहायता समूह (SHGs) एवं किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) की पहचान पर चर्चा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (MSY) एवं अन्य विभागीय योजनाओं में निर्यात उन्मुख इकाइयों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

बैठक में विभिन्न विभागों से निर्यात संबंधी आंकड़ों एवं उपयोगी सूचनाओं के संकलन, लॉजिस्टिक सपोर्ट, प्रमाणन, ऋण सुविधा (क्रेडिट लिंकिंग) तथा कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक समन्वय पर भी विचार-विमर्श किया गया। उद्योगों एवं निर्यातकों द्वारा झेली जा रही समस्याओं एवं बाधाओं (बॉटलनेक्स) को चिन्हित कर उनके समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

बैठक में उपस्थित हितधारकों द्वारा अपने-अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किए गए, जिनका संज्ञान लेते हुए जिला निर्यात कार्ययोजना को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी मयूर शिक्षित ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद हरिद्वार को निर्यात के क्षेत्र में एक सशक्त हब के रूप में विकसित करने हेतु ठोस एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, अनुज चौहान, राज कुमार, सुमित कुमार, मनोज कुमार मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि एवं निर्यातक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।