ऑपरेशन प्रहार” के तहत पिल्ला गैंग पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार जारी।कोतवाली कनखल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 01 आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार। पिल्ला गैंग को नशा, पैसा और हथियार मुहैया कराने की जिम्मेदारी निभाने वाला आरोपी गिरफ़्त में।

ऑपरेशन प्रहार” के तहत पिल्ला गैंग पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार जारी।

कोतवाली कनखल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 01 आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

पिल्ला गैंग को नशा, पैसा और हथियार मुहैया कराने की जिम्मेदारी निभाने वाला आरोपी गिरफ़्त में।

भूपतवाला से लक्सर तक फैला है गैंग का नेटवर्क, अब तक 10 गिरफ्तारियां।

पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस लगातार शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अपराधियों, गुंडा तत्वों एवं हुड़दंगियों के विरुद्ध सघन अभियान चला रही है।

क्षेत्र में लगातार मिल रही मारपीट एवं असामाजिक गतिविधियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कनखल पुलिस द्वारा सादे वस्त्रों में विशेष टीमें गठित कर जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। 

 वादी प्रणव शर्मा निवासी कनखल द्वारा अपने साथ हुई मारपीट के संबंध में थाना कनखल पर मु0अ0सं0 152/26 अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

घटना रॉयल हट, जगजीतपुर में हुई थी, जिसमें वादी गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए एक और आरोपी के धर दबोचा किया। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी।

गिरफ्तार अभियुक्त

सोनू पाल पुत्र अशोक पाल निवासी कांगड़ी श्यामपुर, हाल निवासी कुम्हारगढ़ा, थाना कनखल हरिद्वार

पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 अनुज सिंह

2. ⁠उ0नि0 गंभीर सिंह तोमर

3. ⁠हे0का0 जितेन्द्र शाह

4. ⁠का0 सतेन्द्र रावत

5. ⁠का0 उमेद सिंह

6. ⁠का0 रधुबीर रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।