सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में वर्तमान में स्थिति सामान्य है-सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार। श्रमिक किसी के भी बहकावे में न आए,न किसी में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो सहायक श्रम आयुक्त।

सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में वर्तमान में स्थिति सामान्य है-सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार।

श्रमिक किसी के भी बहकावे में न आए,न किसी में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो सहायक श्रम आयुक्त।

सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद-हरिद्वार में अवस्थित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संविदा श्रमिकों के मध्य वेतन बढ़ौतरी को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। जिसकें संबंध में लगभग 25 औधोगिक प्रतिष्ठानों के श्रमिकों द्वारा वेतन बढ़ौतरी तथा अन्य मांगों के सदर्भ में धरना प्रदर्शन आदि किया जा रहा था। जिसके समाधान हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा त्वरित रूप से सिडकुल क्षेत्र के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए तथा श्रम विभाग को उक्त श्रमिक समस्याओं एवं धरना आदि के तत्काल निस्तारण हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में उप श्रम आयुक्त एवं सहायक श्रम आयुक्त, हरिद्वार द्वारा दोनो पक्षों के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता कराकर सभी समस्याओ का त्वरित हल सफलता एवं कुशलतापूर्वक किया गया तथा श्रमिकों मे वेतन बढ़ौतरी की भ्रम एवं अफवाह की स्थिति दूर कर उन्हे राज्य सरकार द्वारा निर्गत वेतन तथा परिवर्तनीय महंगाई भत्ते के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट की गयी तथा श्रमिकों की सभी समस्याओं का निस्तारण करते हुए दोनो पक्षों के मध्य समझौता कराया गया। श्रमिकों मे भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए नियमित रूप से हरिद्वार क्षेत्र के विभिन्न श्रमिकों से संवाद करते हुए लगातार वार्ता की गई है जिसमे सभी श्रमिकों को राज्य सरकार के द्वारा नोन इंजीनियरिंग उद्योगो में महगाई भत्ते की बढ़ौतरी एंव न्यूनतम वेतन के सम्बन्ध में और साथ ही इंजीनियरिंग उद्यौगो में पुनरक्षित न्यूनतम वेतन के सम्बन्ध में श्रमिकों को जागरूक करने तथा भ्रम की स्थिति दूर करने हेतु प्रेस नोट तथा विडियों फुटेज जारी कर जानकारीयां भी प्रदान की गयी है और प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण किया गया है।

इसके अतिरिक्त जगह-जगह प्रचार प्रसार किया गया कि यदि किसी श्रमिक को वेतन के सम्बन्ध में कोई भी समस्या /शिकायत होती है तो वह सबसे पहले विभाग के संज्ञान में प्रकरण को लाए ताकि विभाग द्वारा समयान्तर्गत उसका निस्तारण किया जा सके। वर्तमान में सभी श्रमिक समस्याओं का हल निकालकर उनका कुशलता पूर्वक समाधान निकाल लिया गया है कही कोई धरना प्रदर्शन वर्तमान मे नही है तथा सभी प्रतिष्ठानों में श्रमिक कुशलता पूर्वक अपना कार्य कर रहे है तथा वर्तमान मे सिडकुल क्षेत्र मे औद्योगिक शान्ति बनी हुई है और उत्पादन प्रक्रिया सुचारू रूप से गतिमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।