ऋषिकुल मैदान स्थित ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

ऋषिकुल मैदान स्थित ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

जिलाधिकारी ने चार धाम यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रियों से बातचीत कर उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की ली जानकारी।

जिलाधिकारी ने ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र मे श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं की जाए चाक चौबंद।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज ऋषिकुल मैदान में बनाए गए चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा । इस दौरान उन्होंने पंजीकरण कराने पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण केंद्र पर समुचित एवं चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है और मुख्यमंत्री के निर्देशन में तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र पर पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं एवं जानकारी हेतु हेल्प डेस्क की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता का भी आकलन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है।इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने अवगत कराया कि अब तक ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से 37,28,571 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि ऋषिकुल मैदान में बनाए गए ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र पर 1,94,172 श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।