बहुउद्देशीय शिविर में सैकड़ों लोगों ने कराया पंजीकरण, कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण। अधिकारियों को निर्देश—सभी पात्र लाभार्थियों के आवेदन 15 दिन में निस्तारित करें।

बहुउद्देशीय शिविर में सैकड़ों लोगों ने कराया पंजीकरण, कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण।

अधिकारियों को निर्देश—सभी पात्र लाभार्थियों के आवेदन 15 दिन में निस्तारित करें।

समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने आज नगर पंचायत रामपुर के सालियर साल्हापुर स्थित रविदास मंदिर में आयोजित डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया।

समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास योजना सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याएं सुनीं।

उन्होंने शिविर में उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र लाभार्थियों के आवेदन आज ही ऑनलाइन किए जाएं तथा उनका निस्तारण 15 दिन के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर कर्णवाल ने कहा कि “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में सरकार का संकल्प है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। बहुउद्देशीय शिविर इस दिशा में एक प्रभावी पहल है। अधिकारी इसे औपचारिकता न मानते हुए प्रत्येक समस्या का गंभीरता से समाधान करें।”

शिविर में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। कुल 25 शिकायतों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। साथ ही, पात्र लाभार्थियों के पेंशन एवं आयुष्मान कार्ड के आवेदन भी मौके पर ही भरवाए गए।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष, सदस्यगण, अधिशासी अधिकारी रामपुर, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।