एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी। 03 चोरी की मोटरसाइकिलों सहित शातिर वाहन चोर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी।

03 चोरी की मोटरसाइकिलों सहित शातिर वाहन चोर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चोर से कोतवाली नगर की 02 बाइक व कोतवाली मंगलौर की 01 बाइक बरामद।

लगातार जारी अभियान में मंगलौर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई।

हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को पकड़ा है, जिसके कब्जे से चोरी की गई 03 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। 

बरामद वाहनों में 02 मोटरसाइकिलें कोतवाली नगर हरिद्वार तथा 01 मोटरसाइकिल कोतवाली मंगलौर क्षेत्र से चोरी हुई थी।

वादी विजय कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी सहारनपुर (उ0प्र0) द्वारा अशोकापुरम क्षेत्र से उनकी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर नंबर UP11AE-1409 चोरी होने के संबंध में कोतवाली मंगलौर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।

मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार सूचनाएं जुटाई गईं। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप मंगलौर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शातिर वाहन चोर गौतम सहरावत को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

पकड़े गये आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी एवं अन्य आपराधिक प्रकरण शामिल हैं। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त

गौतम सहरावत पुत्र पवन कुमार निवासी सैनिक विहार कॉलोनी, कर्नल इकलेव रोड, रुड़की, हरिद्वार

बरामदगी

1. मो0सा0 स्प्लेंडर नं0 UP11AE-1409 (कोतवाली मंगलौर से संबंधित)

2. ⁠हीरो स्प्लेंडर काला रंग बिना नंबर (कोतवाली नगर हरिद्वार से संबंधित)

3. ⁠हीरो मोटरसाइकिल काला रंग बिना नंबर (कोतवाली नगर हरिद्वार से संबंधित)

पुलिस टीम

1. उ0नि0 वाजिन्द्र नेगी

2. ⁠कानि0 मनीष

3. ⁠कानि0 आमिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।