जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई छापेमारी की कार्यवाही।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी  महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में चारधाम यात्रा 2026 को देखते हुए जनपद हरिद्वार में लगातार कार्रवाही की जा रही है इसी क्रम में आज उनके नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिलीप जैन, एंव पवन कुमार के साथ सुभाष घाट, कुशावत घाट, दीनदयाल पार्किंग, दिल्ली नेशनल हाईवे, एवं रावली महदूद स्थित ढाबों, कैंटीन, होटल एवं डेयरियों का निरीक्षण टीमों द्वारा किया गया। कुल 10 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, तथा मौके से प्रयोगशाला जांच हेतु कुल 09 खाद्य पदार्थों-पनीर-02, खुला मसाला-01, तैयार खाद्य पदार्थ-01, राजमा साबुत 01 तथा 04 बेकरी उत्पाद शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत निरीक्षण में पायी गयी अनियमितताओं जैसे कि-अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थो का संग्रह एवं निर्माण करने, खाद्य पदार्थो में बाह्य अखाद्य पदार्थो के मिलने, बासी एवं सडे गले खाद्य पदार्थो का प्रयोग करने, अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने तथा फूड लाईसेन्स प्रस्तुत न करने पर कुल 09 खाद्य प्रतिष्ठानों के मालिकों को नोटिस जारी किये गए। साथ ही खाद्य विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान पर खाद्य लाईसेन्स एवं फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड चस्पा करने के निर्देश दिये गये, जिसमें विभागीय टोल फ्री नम्बर अंकित हो।

खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा मौके पर 02 ढाबों से कुल 4 किलो० खुला बदबूदार पनीर तथा एक ढाबे से कुल 12 खुला मसाले को नष्ट कराया।

चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत विभाग द्वारा उपरोक्त कार्यवाही सम्पूर्ण जनपद में लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।