अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026: हरिद्वार में आयुष विभाग चलाएगा डिजिटल योग जनजागरण अभियान।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026: हरिद्वार में आयुष विभाग चलाएगा डिजिटल योग जनजागरण अभियान।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जनपद हरिद्वार में आयुष विभाग द्वारा विशेष योग जनजागरण अभियान संचालित किया जाएगा। आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री माननीय मदन कौशिक जी के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस अभियान के अंतर्गत योग को जन-जन तक पहुंचाने हेतु डिजिटल एवं सामाजिक माध्यमों का व्यापक उपयोग किया जाएगा।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी हरिद्वार डॉ स्वास्तिक सुरेश ने बताया कि योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं बल्कि स्वस्थ समाज निर्माण का अभियान है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को योग से जोड़ते हुए स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु डॉ भास्कर आनंद को नोडल अधिकारी तथा डॉ विकास दुबे एवं डॉ अश्वनी कौशिक को सह नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं आयुष मिशन विशेषज्ञ एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ अवनीश कुमार उपाध्याय को जनपद स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के समन्वय एवं प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आयुष विभाग द्वारा सभी आयुष चिकित्सालयों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं स्वास्थ्य इकाइयों में तैनात कार्मिकों को “नमस्ते योग ऐप” एवं “योग ब्रेक ऐप” डाउनलोड कर आमजन को भी योग से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त योग करते हुए फोटो एवं लघु वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर योग के संदेश को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

डॉ अवनीश कुमार उपाध्याय ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव एवं असंतुलन के बीच योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करता है।

आयुष विभाग द्वारा आगामी दिनों में विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर योग जागरूकता कार्यक्रम, सामूहिक योग अभ्यास एवं विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे। विभाग ने नागरिकों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।