झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा अनन्तपुर तथा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के जियापोता में आयोजित जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा अनन्तपुर तथा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के जियापोता में आयोजित जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक रविदास मंदिर नन्हेड़ा अनन्तपुर इसके पश्चात शिव मंदिर जियापोता मे दोपहर 02:00 बजे से अपराह्न 04:00 आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से राशन कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित समस्याएं प्राप्त हुईं।  

नन्हेड़ा मे 14 तथा जियापोता में 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनहित के लिए आयोजित इस शिविर में सभी संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

इन शिविर मे बाल विकास विभाग कि तरफ से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी कीट कि भेट कि गई। यह कीट 6 माह तक के पहले दो प्रसव को दिया जाता है। सुपरवाइजर सकुंतला,आंगनवाड़ी सहायिका बबली देवी और कार्यकर्त्ता अमृता सिंह उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।