मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास खंड कार्यालय रुड़की का निरीक्षण। अनुपस्थित सहायक विकास अधिकारी पंचायत का वेतन रोकने के निर्देश।

मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास खंड कार्यालय रुड़की का निरीक्षण।

अनुपस्थित सहायक विकास अधिकारी पंचायत का वेतन रोकने के निर्देश।

योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने पर जोर।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने विकास खंड कार्यालय रुड़की का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित पाए गए, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने वीबी जीरामजी योजना की प्रगति में तेजी लाने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ महिला स्वयं सहायता समूहों को समय पर उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्वरोजगार योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने, आमजन की समस्याओं का प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण विकास कार्यक्रमों को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुमन कुटियाल सहित अन्य अधिकारी एवं विकास खंड के कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।