अकोढ़ा कला में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार किया गया आयोजित, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने दर्ज कराई गयी कई समस्याएं।

अकोढ़ा कला में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार किया गया आयोजित, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने दर्ज कराई गयी कई समस्याएं।

बिजली, पानी, सड़क, पेंशन व राजस्व मामलों की शिकायतों दर्ज,इसमें कई शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण।

क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में  अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में विकास खंड लक्सर अंतर्गत ग्राम पंचायत अकोढ़ा कला में जनता दरबार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी दैनिक जीवन से जुड़ी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं गई,जिसमें बिजली, पेयजल, सड़क, पेंशन, राजस्व एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों की विस्तार से सुनवाई की गई। 

 जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी हरिद्वार वैभव गुप्ता ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने दें।

अपर जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों का मौके पर समाधान संभव नहीं है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए और संबंधित शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर आमजन को राहत प्रदान की गई। शेष लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। 

उन्होंने सभी अधिकारियों ने जनसमस्याओं के समाधान हेतु समन्वय के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी लक्सर, खंड शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।