प्रेस क्लब बहादराबाद द्वारा धूमधाम से मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस।

प्रेस क्लब बहादराबाद द्वारा धूमधाम से मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस।

हरिद्वार। प्रेस क्लब बहादराबाद (रजि.) द्वारा आज हिंदी पत्रकारिता दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ.अर्जुन नागियान ने की, जबकि संचालन प्रेस क्लब के सचिव हितेश चौहान द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष बी. बी. चंदेल ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। पत्रकारों को एकजुट होकर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करनी चाहिए तथा समाज में छिपे हुए सत्य को सामने लाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
कार्यक्रम में हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और पत्रकारों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर संजय लाम्बा, प्रमेन्द्र नारायण,हन्नी कथूरिया, सुखदेव निर्भय, पुरषोत्तम खरोला,विवेक शर्मा सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारिता के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि