ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का पिल्ला गैंग पर लगातार प्रहार। गुरुकुल कांगड़ी में कांवड़ियों पर फायरिंग व मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का पिल्ला गैंग पर लगातार प्रहार।

गुरुकुल कांगड़ी में कांवड़ियों पर फायरिंग व मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।

मुख्य आरोपी सहित अब तक 06 गिरफ्तारी, पिल्ला गैंग से जुड़े कुल 22 पिल्ले पहुंच चुके सलाखों के पीछे।

ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के विरुद्ध कनखल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी।

हर गिरफ्तारी के साथ अपराध के नेटवर्क पर पड़ रही है निर्णायक चोट।

पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अभियुक्तों, गुंडा तत्वों, इनामी अपराधियों तथा हुड़दंगियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली कनखल क्षेत्र में प्राप्त हो रही मारपीट एवं आपराधिक गतिविधियों की शिकायतों के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कनखल द्वारा सादे वस्त्रों में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमों को जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में तैनात कर संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ कहासुनी के दौरान फायरिंग कर एक कांवड़िये को घायल करने, मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना कनखल पर मु0अ0सं0 187/26 अभियोग पंजीकृत किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए मामले में अब तक 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में आज एक और आरोपी को दबोचा गया। पिल्ला गैंग से संबंधित मामलों में अब तक कुल 22 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त

जतिन पुत्र पवन कुमार निवासी जमालपुर कला, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार

पु्लिस टीम

1. उ0नि0 महिपाल सिंह सैनी

2. ⁠हे0का0 जितेन्द्र कुमार

3. ⁠का0 दिगपाल भण्डारी

4. ⁠का0 प्रलभ चौहान

5. ⁠का0 उमेद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।