कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें सभी विभाग आयुक्त गढवाल मंडल। नोडल अधिकारियों की भूमिका हो प्रभावी, कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक माह होगी बैठक।

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें सभी विभाग आयुक्त गढवाल मंडल।

नोडल अधिकारियों की भूमिका हो प्रभावी, कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक माह होगी बैठक।

कुंभ मेला-2027 के आयोजन हेतु राज्य सरकार, भारत सरकार के विभिन्न विभागों, एजेंसियों तथा संबंधित संस्थाओं के मध्य समन्वय स्थापित करने और तैयारियों की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सीसीआर सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में कुंभ मेला-2027 से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों, प्रस्तावित योजनाओं तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर आयुक्त श्री आनंद स्वरूप ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों से जुड़े कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ें तथा प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करें।

आयुक्त ने कहा कि कुंभ मेला-2027 राज्य की प्रतिष्ठा और आस्था से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है। अब योजनाओं और प्रस्तावों को अंतिम रूप देने के साथ-साथ उन्हें धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है। प्रत्येक विभाग अपने अधीन प्रस्तावित कार्यों के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करे तथा उनकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित करे। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि कुंभ मेला की तैयारियों की नियमित निगरानी के लिए प्रत्येक माह उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करनी होगी।  उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी बैठकों में संबंधित विभागों के केवल नामित नोडल अधिकारी ही प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी ऐसा अधिकारी होना चाहिए जिसे विभागीय कार्यों की संपूर्ण जानकारी हो।

आयुक्त ने कहा कि कुंभ मेला की तैयारियों में विभिन्न विभागों की भूमिकाएं परस्पर जुड़ी हुई हैं, इसलिए  बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति और चुनौतियों का तत्परता से समाधान सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने रेलवे, परिवहन तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आगामी कार्यों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। । आयुक्त ने कहा कि आकस्मिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं तथा आपातकालीन कार्ययोजनाएं भी तैयार रखी जाएं। 

आनंद स्वरूप ने कहा कि आगामी अवधि कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी विभाग इस आयोजन को केवल विभागीय कार्य न मानकर राज्य की प्रतिष्ठा से जुड़े दायित्व के रूप में लें तथा पूर्ण गंभीरता, प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करें।

बैठक में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करते हुए मेले की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला के लिए रेल एवं सड़क परिवहन व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने हेतु संबंधित विभागों एवं संगठनों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाना चाहिए।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने भी ऑनलाइन प्रतिभाग करते हुए कुंभ मेला को लेकर रेलवे द्वारा प्रस्तावित तैयारियों की जानकारी दी।

बैठक में जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान, जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी (कुंभ) आयुष अग्रवाल तथा एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने भी कुंभ मेला आयोजन की तैयारियों को लेकर उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए।

नगर आयुक्त हरिद्वार नंदन कुमार ने इस अवसर पर कुंभ मेला के दौरान सफाई, सैनिटेशन व्यवस्था तथा ठोस अपशिष्ट (कूड़ा) प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी।

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बैठक में कुंभ मेला-2027 के लिए स्वीकृत कार्यों की प्रगति एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा,रेलवे के एडीआरएम पी.एस. झा, मेला अधिष्ठान के वित्त नियंत्रक लखेन्द्र गौथियाल सहित अन्य अधिकारियों ने भी कुंभ मेला से संबंधित विभागीय तैयारियों एवं कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में कुंभ मेला की व्यवस्थाओं से जुड़े राज्य एवं केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ही वर्चुअल माध्यम से टिहरी व पौड़ी गढवाल जनपदों के जिला प्रषासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही। एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण। मानकों के उल्लंघन पर सैंपलिंग, नोटिस व चालान की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें सभी विभाग आयुक्त गढवाल मंडल। नोडल अधिकारियों की भूमिका हो प्रभावी, कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक माह होगी बैठक।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का पिल्ला गैंग पर लगातार प्रहार। गुरुकुल कांगड़ी में कांवड़ियों पर फायरिंग व मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।