सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही।

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही।

सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देशन में भक्तोवाली झबरेड़ा में अवैध मजार को किया गया ध्वस्त।

अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भक्तोवाली झबरेड़ा -सहारनपुर रोड पर लोक निर्माण विभाग (PWD), राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सड़क पर स्थित एक अवैध मजार को ध्वस्त किया गया।

उक्त मजार के संबंध में पूर्व में संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के उपरांत भी किसी प्रकार का संतोषजनक उत्तर अथवा आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई। निर्धारित अवधि पूर्ण होने के पश्चात पुनः नोटिस दिए जाने के बावजूद कोई दावा आपत्ति प्राप्त न होने पर आज नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उक्त अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया ।

 कार्यवाही के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहे तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्रवाई संपन्न कराई गई ।

मौके पर प्रशासन की टीम तथा कानूनगो सुभाष जैमिनी सहित पुलिस से थाना अध्यक्ष झबरेड़ा दक्ष शोखंड एवं पीडब्ल्यूडी से एई दीपा सिंह मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।