रामपुर रायहधारी क्षेत्र में अवैध खनन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्त कार्रवाई, रिटेल भण्डारण सीज। ई-खन्ना पोर्टल अस्थायी रूप से निलम्बित, जांच जारी।

रामपुर रायहधारी क्षेत्र में अवैध खनन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्त कार्रवाई, रिटेल भण्डारण सीज।

ई-खन्ना पोर्टल अस्थायी रूप से निलम्बित, जांच जारी।

 जिला खनन अधिकारी काजिम रजा ने अवगत कार्य है कि जनपद हरिद्वार की तहसील लक्सर के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामपुर रायहधारी में अवैध खनन की प्राप्त मौखिक शिकायत के क्रम में जिलाधिकारी  द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज उनके नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया।

 निरीक्षण के दौरान ग्राम रामपुर रायहधारी के अन्तर्गत संचालित समस्त रिटेल भण्डारणों को अनियमितताएं पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। साथ ही संबंधित इकाइयों के ई-खन्ना पोर्टल को अस्थायी रूप से निलम्बित कर दिया गया है।

  जिला खनन अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध भण्डारण/परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच उपरांत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।