वाहन चोरी गिरोह पर पुलिस की सेंध, अयान और अजय की जोड़ी आयी पुलिस की गिरफ्त में। पकड़े गए युवकों के कब्जे से पुलिस ने चुराए गए कुल 11 दोपहिया वाहन किए बरामद।

वाहन चोरी गिरोह पर पुलिस की सेंध, अयान और अजय की जोड़ी आयी पुलिस की गिरफ्त में।

पकड़े गए युवकों के कब्जे से पुलिस ने चुराए गए कुल 11 दोपहिया वाहन किए बरामद।

रिकवर किए गए वाहनों में 01 स्कूटी और 10 मोटर साइकिलें हैं शामिल।

नशे का शौक और हाथ की सफाई, आरोपी चोरी वाहन को मॉडिफाई कर कमाते थे मुनाफा।

ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार आपराधिक तत्वों के पर कतर रही हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के कुल ग्यारह दोपहिया वाहन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जिलेभर में आपराधिक तत्वों के चिन्हिकरण एवं सघन चैकिंग अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने दिनांक 10.06.26 को पनियाला तिराहा से अयान और अजय नामक युवकों को दबोचकर उनकी निशांदेही पर देहात क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के 05 मुकदमों से संबधित वाहनों सहित अन्य 06 मोटर साइकिलों को भी बरामद किया गया, जिनके बारे में जानकारी की जा रही है। विधिक कार्यवाही जारी है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1- अय्यान पुत्र नसीम अहमद निवासी ग्राम माधोपुर हजरतपुर थाना कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार

2- अजय पुत्र मांगेराम निवासी नगला कुबड़ा, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार  

पुलिस टीम-

1. SHO मनी भूषण श्रीवास्तव

2. व0उ0नि0 दीप कुमार

3. उ0नि0 पंकज कुमार

4. उ0नि0 नवीन कुमार

5. उ0नि0 ब्रहमदत्त बिलज्वाण

6. अ0उ0नि0 मनीष कवि 

7. अ0उ0नि0 आशीष कुमार

8. कानि0 धीरेन्द्र 

9. का0 कानि0 अजय

10. पीआरडी सुकेश

11. हो0गा0 विजेन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।