मारपीट एवं जानलेवा हमले के अभियोग में वांछित आरोपित को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मारपीट एवं जानलेवा हमले के अभियोग में वांछित आरोपित को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपित के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी।

वादी विकास कुमार पुत्र रमेश चन्द निवासी ग्राम सहदेवपुर थाना पथरी हरिद्वार ने थाना बहादराबाद हरिद्वार पर आकर तहरीर दी गयी थी कि प्रतिवादीगण द्वारा गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने व विनय को गम्भीर चोट आने के सम्बन्ध में थाना बहादराबाद हरिद्वार पर मु0अ0स0 88/26  पंजीकृत कराया गया था।

उक्त अभियोग की विवेचना उ0नि0 विकास रावत द्वारा सम्पादित की जा रही है,  

SSP हरिद्वार के निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक के दिशा निर्देश में उ0नि0 द्वारा अभियोग में गहनता से विवेचना करते हुये, मेडिकल रिपोर्ट व चिकित्सको के बयानो के आधार पर, अभियोग में धारा 109(1), 117(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी, जानलेवा हमला करने जैसे जघन्य अपराध होने के कारण आरोपित की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गयी व सीसीटीवी फुटेज का मुआयना किया गया ।

आरोपित राहुल कुमार पुत्र फूल चन्द निवासी रवि दास मन्दिर के पास ग्राम बहादराबाद कोतवाली बहादराबाद जिला हरिद्वार के घर पर दबिश दी गयी तो आरोपित घर पर मौजूद मिला, जिसे विवेचक द्वारा नियमानुसार हिरासत में लिया गया अग्रिम वैधानिक कार्यवाई की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

राहुल कुमार पुत्र फूल चन्द निवासी रविदास मन्दिर के पास ग्राम बहादराबाद कोतवाली बहादराबाद जिला हरिद्वार।  

पुलिस टीम

1- उ0नि0 विकास रावत, 

2- कानि. सतेन्द्र चौधरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।