जिलाधिकारी ने नोडल/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट किए तैनात, कड़ी सुरक्षा व पारदर्शिता के निर्देश।

जिलाधिकारी ने नोडल/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट किए तैनात, कड़ी सुरक्षा व पारदर्शिता के निर्देश।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा  आयोजित की जाने वाली स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उन्होंने  सभी नोडल/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया गया कि उक्त परीक्षा जनपद हरिद्वार के 53 परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु व्यापक प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, स्वच्छता, विद्युत, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं अभ्यर्थियों के लिए सुगम प्रवेश-निकास सुनिश्चित किया जाए। सभी केंद्रों पर समय से पूर्व तैयारी पूर्ण कर ली जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

परीक्षा के सफल संचालन हेतु जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी (परीक्षा), जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो आपसी समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराएंगे। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा से पूर्व से ही होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, कोचिंग संस्थानों आदि की सघन जांच की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की नकल/अनुचित गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

उन्होंने सभी को स्पष्ट निर्देश दिए है कि परीक्षा से एक दिन पूर्व प्रत्येक परीक्षा केंद्र का पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा तथा सीसीटीवी, जैमर एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता की जांच सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा दिवस पर प्रातः 08:00 बजे से केंद्र परिसरों की सघन चेकिंग, सैनिटाइजेशन किया जाएगा।

उन्होंने अभ्यर्थियों की प्रवेश के समय सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) की व्यवस्था रहेगी, जिसमें पुलिस बल एवं महिला कर्मियों की तैनाती की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश केवल मुख्य द्वार से ही कराया जाएगा तथा अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान धारा 163 का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए। साथ ही परिवहन, चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं को भी अलर्ट मोड में रखा जाएगा।

 बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जॉइन्ट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपम रामचंद्र सेठ,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सिंह,एसपी ट्रैफिक निशा यादव,नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी,नगर आयुक्त रुड़की गोपाल राम बिनवाल,उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा,मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार, सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी सहित सभी परीक्षा केंद्रों हेतु तैनात ऑब्जर्वर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त