थाना पथरी पुलिस ने खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण में की कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से 05 चोरी की मोटरें हुई बरामद।

थाना पथरी पुलिस ने खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण में की कार्यवाही।

आरोपियों के कब्जे से 05 चोरी की मोटरें हुई बरामद।

पुलिस की इस करवाई से क्षेत्र कि किसानों को मिलेगी राहत।

वादी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह निवासी ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार द्वारा खेत से पानी की मोटर चोरी होने संबंधी प्रार्थना पत्र थाना पथरी पर दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0- 295/2026 पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई।

क्षेत्र में लगातार हो रही मोटर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा थानाध्यक्ष पथरी को शीघ्र खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ, क्षेत्र में लगे डिजिटल साक्ष्यों की जांच एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 02 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों संदिग्धों ने मोटर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई 05 मोटरें बरामद की गईं, जिनकी तस्दीक की जा रही है।

पकड़े गये आरोपियों के विरुध्द नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. शहजाद पुत्र इरशाद

2. साहिल पुत्र लियाकत 

दोनों निवासी ग्राम मुस्तफाबाद पदार्था, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार।

बरामदगी

चोरी की 05 पानी की मोटरें

पुलिस टीम

1. उ0नि0 महेन्द्र पुंडीर

2. ⁠का0 जितेन्द्र पुंडीर

3. ⁠का0 मनोज वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।