महिला एवं बाल संबंधी अपराध पर हरिद्वार पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति। लगभग दो माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को मंगलौर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

महिला एवं बाल संबंधी अपराध पर हरिद्वार पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति।

लगभग दो माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को मंगलौर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

स्वंय को मरा साबित करने के लिये व पुलिस को गुमराह करने के लिए नहर किनारे छोड़ दिया था अपना सामान।

कोतवाली मंगलौर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी 07 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने के संबंध में माह अप्रैल 2026 में आरोपी नीटू उर्फ ज्ञानेंद्र के विरुद्ध पोक्सो अधिनियम एवं बीएनएस की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारंट (NBW) भी प्राप्त किया गया।

पुलिस जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने स्वयं को मृत दर्शाने और पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से अपने कपड़े, जूते एवं अन्य सामान नहर किनारे छोड़ दिए थे, जिससे यह प्रतीत हो कि उसने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच जारी रखी और लगातार सुरागरसी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश जारी रखी।

लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप मंगलौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। 

आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक करवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

नीटू उर्फ ज्ञानेंद्र पुत्र मुंशी निवासी ग्राम मन्नाखेड़ी, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार।

पुलिस टीम

मंगलौर पुलिस टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी