हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों के घर ढोल-नगाड़ों के साथ 84 BNSS उद्घोषणा की कार्रवाई। हत्या के आरोपियों पर भगवानपुर पुलिस का शिकंजा और कसा।

हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों के घर ढोल-नगाड़ों के साथ 84 BNSS उद्घोषणा की कार्रवाई।

हत्या के आरोपियों पर भगवानपुर पुलिस का शिकंजा और कसा।

गिरफ्तारी से बचने वालों के विरुद्ध माननीय न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई तेज।

अपराध कर फरार होने वालों को हर हाल में पहुंचाया जाएगा सलाखों के पीछे।

होटल धरोहर में कलीम नामक युवक की होटल संचालकों द्वारा मारपीट किए जाने से मृत्यु हो गई थी। उक्त घटना के संबंध में पंजीकृत अभियोग में भगवानपुर पुलिस द्वारा पूर्व में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है।

हत्या के इस गंभीर प्रकरण में नामजद आरोपी अर्पित पुत्र प्रवीण चौहान निवासी खुब्बनपुर, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार तथा ऋषिकेश सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी खुब्बनपुर, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में माननीय न्यायालय रुड़की से प्राप्त आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 17.06.2026 को धारा 84 BNSS के अंतर्गत मुकदमा अपराध संख्या 207/26, धारा 103(1)/115(2)/127(2)/352/238(1)/61(2)/315 BNS से संबंधित दोनों फरार आरोपियों के निवास स्थानों पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ उद्घोषणा की कार्रवाई की गई।

उद्घोषणा के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया गया कि उक्त अभियुक्त न्यायालय द्वारा निर्धारित अवधि में उपस्थित हों, अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हरिद्वार पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।