एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व मे मंगलौर पुलिस की बड़ी सफलता, लूट लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 02 शातिर लुटेरे पुलिस ने दबोचे।

एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व मे मंगलौर पुलिस की बड़ी सफलता, लूट

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 02 शातिर लुटेरे पुलिस ने दबोचे।

लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक बरामद।

296 CCTV कैमरों की पड़ताल और सटीक मुखबिर सूचना से मिली सफलता।

फरार 02 अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश जारी।

हरिद्वार पुलिस के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने लूट की एक सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

वादी हिमांशु पुत्र राजीव निवासी देवबंद द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ उनकी बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK08AX-3897 लूटकर ले जाने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मंगलौर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया। घटना के खुलासे हेतु पुलिस टीम ने जनपद व आसपास के क्षेत्रों में लगे लगभग 296 CCTV कैमरों की गहन जांच की तथा स्थानीय अपराधियों की गतिविधियों और साक्ष्यों का विश्लेषण किया।

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने सर्वानंद घाट, हरिद्वार से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. आशीष पुत्र महावीर निवासी ग्राम डोसीनी, थाना लक्सर, हरिद्वार

2. ⁠सिद्धार्थ पुत्र बिरमपाल निवासी ग्राम ढंढेरा, थाना सिविल लाइन, रुड़की, हरिद्वार

बरामदगी

1. लूटी हुई बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK08AX-3897

2. ⁠घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर)

पुलिस टीम

1. उ0नि0 कमल कांत रतूड़ी

2. ⁠कां0 रणवीर

3. ⁠कां0 रोशन

4. ⁠कां0 दिनेश

5. ⁠कां0 महिपाल (CIU रुड़की)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।