जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। बीएलओ द्वारा घर घर वितरण कर संकलित किए जा रहे है गणना प्रपत्र।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की।

बीएलओ द्वारा घर घर वितरण कर संकलित किए जा रहे है गणना प्रपत्र।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन  आयोग के निर्देशानुसार जनपद में गहन पुनरीक्षण एसआईआर का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है,जिसका उद्देश्य निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचन नामावली में सम्मलित करना है।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता के लिए बीएलओ द्वारा घर घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर संकलन किया जा रहा है तथा डिजिटाइजेशन का  कार्य भी जनपद में त्वरित गति से किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का सभी राजनीतिक दल सहयोग करे ताकि मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाया जा सके।

उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा कि है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर बीएलए-2 नियुक्त नहीं किए गए हैं, वहां शीघ्र ही बीएलए-2 की नियुक्ति जल्द से जल्द कर ले तथा इसकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए, ताकि निर्वाचन संबंधी कार्य समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।

बैठक में उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम संशोधन, विलोपन आदि के लिए निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के प्रत्येक चरण को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना सुनिश्चित करें, साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जनपद में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संतोष व्यक्त किया गया।

 बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, नकली सिंह सैनी,

जिलाध्यक्ष बीएसपी मदन पाल,महासचिव कांग्रेस पिरान कलियर साहिल राणा, जिला कमेटी सदस्य सीपीआईएम राजीव गर्ग सहित संबंधित अधियारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।