देर रात्रि को हरिद्वार पुलिस ओर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़। एक बदमाश के पांव में लगी गोली दूसरा फरार।

देर रात्रि को हरिद्वार पुलिस ओर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़।

एक बदमाश के पांव में लगी गोली दूसरा फरार।

फरार अभियुक्त के लिए पुलिस टीम की कांबिंग जारी।

थानाध्यक्ष बुग्गावाला वाद जोनल चैकिंग  यू०पी० बार्डर से 

थाना क्षेत्रान्तर्गत बंजारावाला की ओर सरकारी मोबाइल वाहन गश्त करते हुए जा रहा था तो रास्ते में ही दो मोटर साइकिल सवार ग्राम बंजारावाला की ओर से आते हुए दिखाई दिये संदिग्ध प्रतीत होने पर  कर्मचारीगण द्वारा इनको रूकने का इशारा किया तो कर्मचारीगण की ओर इनके द्वारा जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर झोंक दिया गया, जिसमें  कर्मचारीगण बाल बाल बचे, बदमाशों को ललकारते हुए बचाव में फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है।

 घायल बदमाश से नाम व पता पूछने पर अपना नाम लुकमान पुत्र गुफरान निवासी ग्राम गोकुलवाला थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार बताया जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस अमानतगढ़ फैक्ट्री में हुई फायरिंग की घटना से सम्बंधित पीडित का मोबाईल फोन बरामद हुआ है।

 फरार बदमाश का नाम गुलजार निवासी खेडीशिकोहपुर थाना भगवानपुर बताया गया है। घायल बदमाश को उपचार हेतु सिविल अस्पताल रूडकी ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है पुलिस  के अधिकारी  मौके पर मौजूद हैं फरार अभियुक्त के लिए पुलिस टीम की कांबिक जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।