शुक्रवार परेड के दौरान जवानों और प्रशिक्षु आरक्षियों संग एसएसपी ने लगाई दौड़।

शुक्रवार परेड के दौरान जवानों और प्रशिक्षु आरक्षियों संग एसएसपी ने लगाई दौड़।

जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी व आरटीसी स्टॉफ के सदस्य भी रहे मौजूद।

परेड में दिखा अनुशासन का नमूना, जवानों की फिटनेस भी की गई चेक।

आरटीसी स्टॉफ से एसएसपी ने की प्रशिक्षण ले रहे जवानों की ट्रेनिंग की जानकारी।

इंडोर और आउटडोर में प्रशिक्षु जवानों को दक्ष बनाने के लिए संबंधित स्टॉफ को दिए टिप्स।

शुक्रवार परेड के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह हरिद्वार पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पहुंचे। परेड निरीक्षण के उपरांत उनके द्वारा बाद नए रिक्रूट एवं अन्य जवानों के साथ दौड़ लगाते हुए सभी को फिट रहने का संदेश देते हुए कहा कि परेड फोर्स का एक अहम अनुशासन का हिस्सा है जो सभी के लिए आवश्यक है।

आरटीसी स्टॉफ से वार्ता करते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी प्रशिक्षण ले रहे जवानों की ट्रेनिंग की जानकारी ली तथा इंडोर और आउटडोर में प्रशिक्षु जवानों को दक्ष बनाने के लिए संबंधित स्टॉफ को जरूरी टिप्स दिए। 

साथ ही सभी जवानों के लिए मौसमनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक खाना तैयार करने के भी स्पष्ट निर्देश जारी किए ताकि जवान स्वस्थ रहकर पूरी लगन के साथ फील्ड ड्यूटी/ ट्रैनिंग कर पायें। 

परेड की पश्चात एसएसपी हरिद्वार द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गएl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।