किशोरी के अपहरण के मामले में एक आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। अपहृत किशोरी को पुलिस टीम ने किया सकुशल बरामद।

 किशोरी के अपहरण के मामले में एक आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अपहृत किशोरी को पुलिस टीम ने किया सकुशल बरामद।

थाना क्षेत्रांतर्गत निवासरत एक महिला द्वारा अपनी १६ वर्षीय नाबालिग पुत्री के बिना बताये घर से चले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी। जिस पर तत्काल थाने पर मु0अ0सं0 210/26 धारा 137(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

किशोरी से जुड़े प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा नाबालिग की तलाश के लिए सुरागरसी पतारसी शुरू की। 

काफी प्रयासो के उपरान्त पुलिस टीम ने प्रकाश में आये आरोपी अभिषेक वर्मा उर्फ करन को आर्यनगर चौक ज्वालापुर से दबोचकर नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।

पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह किशोरी को अपने साथ  अमृतसर पंजाब लेकर गया एवं वहाँ से घूमकर वापस हरिद्वार आ गये थे। पुलिस द्वारा पीडिता के बयान अंकित कर एवं मेडिकल करवाकर आरोपी अभिषेक के विरूद्ध मुकदमा उपरोक्त मे धारा 87, BNS व 11(4)/12 पोक्सो अधि0 की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

अभिषेक वर्मा उर्फ करन पुत्र चन्द्रपाल वर्मा निवासी गावं रामपुर बखली थाना बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी संजय नगर टिबडी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र-22 वर्ष

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी

2- उ0नि0 अंशुल अग्रवाल

3- उ0नि0 पूजा पाण्डेय

4- कानि0 विवेक गुसांई 

5- कानि0 प्रेम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।