गर्मी के मौसम में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु हरिद्वार पुलिस सतर्क। एसएसपी हरिद्वार द्वारा समस्त प्रभारियों को दिये निर्देश।

गर्मी के मौसम में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु हरिद्वार पुलिस सतर्क।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा समस्त प्रभारियों को दिये निर्देश।

बढ़ते तापमान एवं आग लगने की घटनाओं की संभावना को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं अग्निशमन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

एसएसपी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, होटल, अस्पताल, विद्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन किया जाए।

फायर उपकरणों की कार्यशीलता की जांच, आपातकालीन निकास मार्गों का निरीक्षण, अग्निशमन मानकों के अनुपालन की समीक्षा, फायर सेफ्टी ऑडिट में पाई गई कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश संबंधित संस्थानों के संचालकों को सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के निर्देश

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है तथा फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हरिद्वार पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि गर्मी के मौसम में विद्युत उपकरणों, गैस सिलेंडरों एवं ज्वलनशील पदार्थों के प्रयोग में विशेष सावधानी बरतें तथा किसी भी अग्नि दुर्घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग अथवा पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।