हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी (CEIR) के तहत उदास चेहरों पर लौटायी मुस्कान। अपने खोए मोबाईल फोन मिलने की उम्मीद खो बैठे मोबाईल स्वामियों को हरिद्वार पुलिस ने दिया तोहफा।

 हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी (CEIR) के तहत उदास चेहरों पर लौटायी मुस्कान।

अपने खोए मोबाईल फोन मिलने की उम्मीद खो बैठे मोबाईल स्वामियों को हरिद्वार पुलिस ने दिया तोहफा।

CEIR पोर्टल एवं अन्य माध्यम से ढूँढ निकाले 104 मोबाईल फोन,  कीमत लगभग पैंतीस लाख रुपये (3500000/-Rs)

देश के विभिन्न राज्यों से बरामद किये गए मोबाईल फोन को  विभिन्न राज्यों के मोबाईल स्वामियों को किये सुपुर्द।

अगर आपका भी खो जाता है मोबाइल तो घबराएं नहीं उसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को अवश्य दें।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन रिकवरी के तहत खोए हुये मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु सभी थाना प्रभारी को CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में पुलिस टीम के द्वारा *CEIR पोर्टल एवं अन्य  माध्यम से खोए हुए 104 मोबाइल फोन की रिकवरी की गयी, जिनकी कीमत लगभग पैंतीस लाख (3500000 रुपये)* है। 

खोये हुये मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आन्ध्र-प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, J&K आदि अन्य राज्यों से बरामद किये गए। बरामद मोबाइल फोन में से 37 मोबाईल फोनो के मोबाइल स्वामी *गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आन्ध्र-प्रदेश, पं9जाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, J&K आदि राज्यो के अधिक दूर होने के कारण अपना फोन लेने के लिये  कोतवाली नगर हरिद्वार नहीं आ पाए*  जिनके मोबाईल फोनो को  हरिद्वार पुलिस द्वारा*कोरियर सर्विस के माध्यम से* मोबाईल स्वामियों तक पंहूचायें  जाएंगे ।

खोये हुये मोबाइल फोन मिलने पर मोबाइल स्वामियो देश के कई राज्यों से कोतवाली नगर आये औऱ फोन प्राप्त होने पर उनके द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया गया।

*हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि अगर आपका भी कोई मोबाइल खो जाता है तो इसकी सूचना संबंधित थाने को अवश्य दें हरिद्वार पुलिस प्रयास करेगी कि आपके मोबाइल जल्दी से जल्दी ढूंढ कर आपको उपलब्ध कराएगी आप धैर्य रखें*

*रिकवर मोबाईल फोन का विवरण*

1-VIVO- 23

2-OPPO-13

3-SUMSUNG-11

4-REALMI-09

5-MOTO-02

6-REDMI-18

7-ONEPLUS-06

8-TECNO-02

9-POCO-02

10-Apple-04

11-IQ-03

12-Narzo-02

13-Itel-02

14-etc-07

*कुल बरामद मोबाईल फोन=104, जिनकी कीमत लगभग 3500000/-Rs (पैंतीस लाख रुपये)*

*पुलिस टीम* 

1.- कुंदन राणा –प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार*

2.  व0उ0नि0 गोपाल भट्ट

3- उ0नि0 नवीन चौहान

4-उ0नि0 नवीन नेगी

5-उ0नि0 संजीत कण्डारी

6- कानि0 311 ना0पु0 राकेश 

7-कानि0 516 निर्मल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।
0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।