पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों ऋण  उपलब्ध कराया जाए अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता।

पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों ऋण  उपलब्ध कराया जाए अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता।

जनपद में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना  के अंतर्गत अधिक से अधिक  पात्र व्यक्तियों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के तहत पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराए गए ऋण की समीक्षा की गई।  

उन्होंने नगर निगम,नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारीअपने अपने क्षेत्र में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए,कैंप आयोजित किए जाए, जिससे के अधिक से अधिक लोगों को ऋण उपलब्ध कराते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए ।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए,अधिक से  अधिक लोगों को योजना से लाभांवित किया जाए।उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को भी निर्देश दिए है कि बैंकों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्र पर आवश्यक आपत्ति न लगाए तथा यह सुनाश्चित किया जाए कि अधिक से अधिक लोगों को ऋण स्वीकृत किया जाए।

बैठक में यह भी संज्ञान में लाया गया कि एसबीआई बैंक का पोर्टल न चलने के कारण सभी आवेदन पत्र का लंबित पड़े है,जिसपर अपर जिलाधिकारी ने लीड बैंक अधिकारी को एसबीआई बैंक से पत्रचार करते हुए समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

बैठक में एलडीएम दिनेश गुप्ता,टीएस एसएनए नगर निगम श्याम सुंदर प्रसाद, खंड विकास अधिकारी रुड़की सुमन कुटियाल,ईओ प्रियंका ध्यानी,अंकित राणा,रोहित पंवार,मंजू चौहान,उत्तम सिंह नेगी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।