हत्या के प्रयास में फरार 02 अभियुक्त पथरी पुलिस की गिरफ्त में।

हत्या के प्रयास में फरार 02 अभियुक्त पथरी पुलिस की गिरफ्त में।
वादी मुकदमा आजम पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम बौडाहेडी थाना पथरी हरिद्वार द्वारा थाना पथरी पर आकर एक प्रा.पत्र बाबत अभियुक्त गणों द्वारा वादी व वादी के परिजनों पर जानलेवा हमला कर घायल करने के सम्बन्ध में दी गई।प्रा.पत्र के आधार पर तत्काल हत्या के प्रयास में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थानाध्यक्ष पथरी को तत्काल अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी करने हेतु आदेश दिया गया। आदेश के अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु ताबड़तोड़ दबिशें दी गई।दविश के दौरान दिनांक 24-6- 2026 को 02 अभियुक्त गणों (1) इमरान पुत्र हबीब (2) शोयब पुत्र युनुस निवासी ग्राम बौडाहेडी थाना पथरी जनपद हरिद्वार को कारण गिरफ्तारी बताकर हस्व कायदा हिरासत पुलिस लिया गया। बाद विधिक कार्यवाही अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।फरार अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दविशें दी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
(1) इमरान पुत्र हबीब
(2) शोयब पुत्र युनुस
निवासी ग्राम बौडाहेडी थाना पथरी जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम
1- उ.नि.महेन्द्र पुंडीर
2- कां 1144 नारायण सिंह
3- कां 534 राकेश नेगी
4- कां 1183 ब्रह्मदत्त जोशी
5- कां 1179 अजीत तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं