ग्राम रणसुरा में जानलेवा फायरिंग कांड में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

ग्राम रणसुरा में जानलेवा फायरिंग कांड में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

फरारी काट रहा एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुर्व में गांव में ढोल बजाकर कराई गई थी मुनादी।

ठिकाने बदल-बदलकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश नाकाम।

हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस को जान से मारने की नियत से की गई फायरिंग की घटना में एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे आरोपी जाहिद पुत्र यासीन निवासी ग्राम रणसूरा, थाना लक्सर को पुलिस ने हिरासत में लिया।

वादी गुफरान पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम रणसूरा द्वारा कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि विपक्षियों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर में मु0अ0सं0- 450/2026 संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी लक्सर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन कर लगातार कार्रवाई की जा रही थी।

घटना का मुख्य आरोपी एवं मास्टरमाइंड अनीश पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे।

फरार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था तथा पुलिस की निगाहों से बचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीमों द्वारा उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी।

न्यायालय के आदेश पर आरोपी को उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित कराया गया तथा उसके गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी भी कराई गई। इसके बावजूद आरोपी कानून के शिकंजे से बच नहीं सका।

पुलिस टीम ने सटीक गुप्त सूचना के आधार पर गांव रणसूरा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी जाहिद को हिरासत में लिया गया।

लक्सर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि अपराध कर फरार होना समाधान नहीं है। हरिद्वार पुलिस लगातार तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है और कानून से बचने का हर प्रयास विफल किया जाएगा।

घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

जाहिद पुत्र यासीन निवासी ग्राम रणसूरा, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी – कोतवाली लक्सर

2. ⁠वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान

3. ⁠उपनिरीक्षक दीपक चौधरी – चौकी प्रभारी भिक्कमपुर, लक्सर

4. ⁠हेड कांस्टेबल रियाज अली

5. ⁠हेड कांस्टेबल विनोद कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।