हरिद्वार पुलिस के दूरस्थ ग्राम कालेवाला में लगी चौपाल। उत्तरप्रदेश की सीमा से जुड़ा होने के व थाने से 16 किलोमीटर दूर बॉर्डर का महत्वपूर्ण गांव है कालेवाला।

हरिद्वार पुलिस के दूरस्थ ग्राम कालेवाला में लगी चौपाल।

उत्तरप्रदेश की सीमा से जुड़ा होने के व थाने से 16 किलोमीटर दूर बॉर्डर का महत्वपूर्ण गांव है कालेवाला।

ग्राम कालेवाला में कोतवाली भगवानपुर पुलिस द्वारा लगाई गई चौपाल।

प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर ने स्वयं किया लोगो से सीधा संवाद, युवाओ को किया  प्रोत्साहित।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज ग्राम कालेवाला में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर पुलिस द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया। 

चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं को नशा मुक्त उत्तराखण्ड, साइबर फ्रॉड से बचाव, महिला सुरक्षा तथा नए आपराधिक कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस द्वारा साइबर ठगी से बचने के उपाय बताते हुए किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन एवं 112 पर संपर्क करने की अपील की गई।

इसके अतिरिक्त महिलाओं की सुरक्षा, नए कानूनों की प्रमुख जानकारी तथा समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं एवं सुझाव भी सुने गए तथा उनका यथासंभव समाधान करने का आश्वासन दिया गया। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने आमजन से नशा मुक्त समाज के निर्माण, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।