प्रभारी सचिव ने विकास भवन में की विकास योजनाओं की समीक्षा।

प्रभारी सचिव ने विकास भवन में की विकास योजनाओं की समीक्षा।

प्रभारी सचिव वीके संत ने बुधवार को विकास भवन सभागार में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें।

बैठक में स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, शिक्षा, बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, समाज कल्याण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा जल जीवन मिशन सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

प्रभारी सचिव ने जी राम जी योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को निर्धारित अवधि तक रोजगार उपलब्ध कराने, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को नियमित रूप से राशन वितरण सुनिश्चित करने तथा जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं जनपद में चिकित्सकों की कमी को दूर कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का भी आश्वासन दिया।

बैठक में प्रभारी सचिव ने जनपद में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर अधिकारियों की सराहना करते हुए इसी उत्साह के साथ कार्य जारी रखने को कहा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रभारी सचिव का पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराते हुए आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

बैठक मे नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के सिंह, परियोजना निदेशका डीआरडीए नलिनीत घल्डियाल , जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सतीश जोशी, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी डीप सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।