अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार के अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की गई आयोजित।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार के अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की गई आयोजित।

जनपद में एसआईआर के लिए गणना प्रपत्र का शतप्रतिशत डिजीटाइजेशन का कार्य बीएलओ द्वारा पूर्ण कर लिया गया है।

जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संचालित हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा घर घर जाकर गणना प्रपत्र भरकर संकलित करते हुए शतप्रतिशत डिजीटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है,

बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जनपद में संचालित किये गए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना पत्रों का शतप्रतिशत डिजीटाइजेशन कार्य पूर्ण होने पर  संतोष व्यक्त किया तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

बैठक में बालेश्वर सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार, राजेंद्र चौधरी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की, राजीव गर्ग जिला कमेटी सदस्य सीपीआईएम, जिला विकास अधिकारी केके पंत, जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह सहित सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।