हरिद्वार पुलिस की ओर से आगामी कावड़ यात्रा 2026 में समस्त कांवड़ यात्रियों का हार्दिक स्वागत एवं आवश्यक अपील करती है।

हरिद्वार पुलिस की ओर से आगामी कावड़ यात्रा 2026 में समस्त कांवड़ यात्रियों का हार्दिक स्वागत एवं आवश्यक अपील करती है।

पुलिस एवं जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि पुलिस एवं प्रशासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन करें व यात्रा को मंगलमय बनाएं।

कावड़ यात्रा में जुगाड़ वाहन व रेट्रो साइलेंसर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगें।

पैदल जल लेकर जाने वाली शिव भक्तों की कांवड़ की ऊँचाई 06 फीट तथा कांवड़ झांकी की ऊँचाई 10 फीट से अधिक न रखें, ताकि ऊँची विद्युत लाइनों से टकराने जैसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके साथ ही किसी को भी असुविधा उत्पन्न ना हो।

कावड़ यात्रा में आने वाले समस्त शिव भक्तों के लिए नुकीले भाले, त्रिशूल, तलवार अथवा अन्य किसी भी प्रकार के हथियार लाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।

भोले की नगरी में शराब एवं किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन अथवा उनके प्रभाव में प्रवेश न करें।

हर कांवड़ यात्री अपने साथ वैध पहचान पत्र (आईडी) अवश्य रखें।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेलमार्ग से भी यात्रा करते हैं। चलती ट्रेन की छत या अन्य असुरक्षित स्थान पर यात्रा करना कानूनन अपराध है।

ऐसा पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी विवाद, मारपीट या किसी भी प्रकार का तनाव उत्पन्न न होने दें।

आपका उद्देश्य भगवान भोलेनाथ जी का जलाभिषेक करना है, न कि विवाद या अशांति फैलाना।

हरिद्वार पुलिस का आपसे विनम्र आग्रह है, नियमों का पालन करें, पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, अनुशासित एवं सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।