पथरी क्षेत्र स्थित मंदिर में हुए दोहरे हत्याकांड का 24 घण्टे के भीतर हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा। खुलासे में जुटी टीम ने ताबड़तोड़ दबिश देकर हत्याकांड में शामिल 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

पथरी क्षेत्र स्थित मंदिर में हुए दोहरे हत्याकांड का 24 घण्टे के भीतर हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा।

खुलासे में जुटी टीम ने ताबड़तोड़ दबिश देकर हत्याकांड में शामिल 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मन्दिर की गद्दी बनी जंग का मैदान, विवाद में हुई थी दोनों साधुओं की हत्या।

जोर-शोर से दोहरे हत्याकांड में शामिल रहे चौथे आरोपी की तलाश मे जुटी पुलिस।

आरोपी मृतक पारसनाथ द्वारा मृतक सेवागिरी को गद्दी का मालिक बनाने को लेकर थे नाराज।

अपराधों के सफल खुलासे और आपराधिक तत्वों को सलाखों के पीछे भेजने कर लगातार राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बना रही हरिद्वार पुलिस ने कप्तान नवनीत सिंह की अनुभवी नेतृत्व क्षमता एवं अपनी कार्यकुशलता का एक और नमूना पेश करते हुए थाना पथरी क्षेत्रान्तर्गत शिवगढ़ में अंजाम दिए गए साधुओं के दोहरे हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए इस पूरे मामले में संलिप्त रहे 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।  

 उत्तम झा से साथ थाना पथरी पहुंचे पंकज निवासी ऐथल पथरी द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि दो साधुओं की हत्या कर दी गई है। शिकायत के आधार पर थाना पथरी पर मु.अ.स.- 366/26 धारा – 103(1)/238(ए) BNS पंजीकृत किया गया। शवों को गड्ढे में दबाया गया था। 

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस टीम उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देकर तुरंत मौके पर पहुंची। F.S.L. टीम ने निरीक्षण कर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किये। घटनास्थल के आस पास बारीकी से निरीक्षण, मन्दिर के सभी सदस्यों से पूछताछ के साथ ही इलैक्ट्रॉनिक एविडेंस कलैक्ट किए गए। सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतकों के परिचित की ही हत्याकांड में संलिप्तता प्रकाश में आई।

खुफिया सूचना पर गिरफ्तारी

पुलिस द्वारा सक्रिय किए गए मुखबिर तंत्र द्वारा उपलब्ध करायी गई जानकारी बेहद फायदेमंद साबित हुई। पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना पर काठा पीर के जंगल की तलाशी लेकर तीन संदिग्ध (अखिलगिरी, आशु व राममिलन) को दबोचने में सफलता प्राप्त की।

पूछताछ में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्य

 तीनों आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि मृतक सेवागिरि और पारसगिरी कुछ दिनों से मन्दिर में रह रहे थे। सेवागिरी व उत्तम गिरी ने अखिल गिरी के ऊपर दबाव बनाना शुरू कर दिया। परेशान होकर अखिल गिरी आशु नाम के हत्यारोपी के साथ मोटरसाइकिल पर सुल्तानपुर पंचेश्वर मंदिर और फिर वापस मंदिर पर आ गए थे। उस समय इन्हे मिलाकर मंदिर में कुल 7 लोग मौजूद थे जिनमें से एक उत्तम झा बगल में ही बने शिव मंदिर में गद्दा लेकर सो गया। देर रात पारसगिरी ने मृतक सेवागिरी को हाल के अंदर पगड़ी पहनाकर गद्दी का मालिक बना दिया जिसके बाद बाहर बैठे चारों आरोपियों ने योजना बनाकर सीसीटीवी कैमरे बंद किए और फिर पहले पाठल से गला रेतकर सेवा गिरी को हाल के अंदर हत्या की फिर पारसगिरी पर बाथरूम के फर्स पर पटक कर ओर पाठल से गले व शरीर पर वार किये।

आश्रम के पास गड्ढा खोदकर चारों आरोपियों ने दोनों साधुओं को उसमें दबा दिया और हाल में पड़े खून को साफ कर गद्दे को बाहर जला दिया। जिसके बाद सभी आरोपी मन्दिर से भाग गये। आरोपियों ने उत्तम झा को भी धमकाते हुए अपना फोन व सिम तोड़कर कहीं दूर चले जाने की सलाह दी थी। 

बाद विधिक कार्यवाही पकड़े गए हत्यारोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। फरार चल रहे एक आरोपी की तलाश में भी पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

दर्ज मुकदमा व धारा

मु.अ.स.- 366/26, धारा – 103(1)/238(ए) BNS 

गिरफ्तार अभियुक्त

(1) अंकुर उर्फ अखिल गिरी चेला महेश गिरी निवासी पथरेश्वर महादेव मंदिर शिवगढ थाना पथरी हरिद्वार – 42 वर्ष 

(2) आशु पुत्र देवीचंद सैनी निवासी इस्माईल पुर थाना लक्सर हरिद्वार – 37 वर्ष 

(3) राममिलन पुत्र वासवानन्द निवासी गोरसाडा उत्तरकाशी हाल पता करनाल हरियाणा – 38 वर्ष 

बरामदगी

हत्या के दौरान इस्तेमाल किए गए दो फावड़े व एक पाठल 

पुलिस टीम

(1) रविन्द्र कुमार थानाध्यक्ष पथरी 

(2) व.उ.नि.उपेन्द्र सिंह 

(3) उ.नि.विपिन कुमार चौकी प्रभारी फेरूपुर 

(4) उ.नि.बबलू चौहान 

(5) हे.कां. नारायण राणा 

(6) कां. दीपक चौधरी 

(7) कां. मुकेश चौहान 

(8) कां. राकेश नेगी 

(9) कां. नारायण सिंह

सहयोगी टीम

STF एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट से-

1.निरीक्षक पावन स्वरूप 

2.SI विनोद जोशी 

3.कांस्टेबल इसरार अहमद 

सीआईयू टीम रुड़की से

1.प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह  

2.अ0उ0नि0 अश्वनी यादव 

3.हे0का0 मनमोहन भंडारी 

4.का0 आशीष l

5.का0 अजय काला

6.का0 रवींद्र खत्री 

7.का0 महिपाल तोमर 

8.का0 राहुल नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।