माइनिंग टीम पर जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कथित आरोपियों पर जान से मारने की नीयत से माइनिंग टीम पर हमले का है आरोप।

माइनिंग टीम पर जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कथित आरोपियों पर जान से मारने की नीयत से माइनिंग टीम पर हमले का है आरोप।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहे थे आरोपित।

गिरफ्तारी से बचने के लिये ठिकाने बदलने की तरतीब नहीं आयी आरोपियों के काम।

वादी तेजा साई पुत्र निवासी प्रसाद राव निवासी नागार्जुन नगर आन्ध्र प्रदेश हाल फील्ड टीम इन्चार्ज K.R.B.M.L.P. लक्सर हरिद्वार द्वारा थाने पर ग्राम मुण्डाखेडा में माइंनिग टीम पर जान से मारने की नियत से सड़क सारेआम हमला करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर कोतवाली लक्सर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया ।

माइनिंग टीम पर हुए हमले को गम्भीरता से लेते हुये SSP हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया। 

गठित पुलिस टीम ने अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी गयी लेकिन आरोपित घटना के दिन से ही फरार चल रहे थे। 

लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने  छापेमारी कर घटना में शामिल 04 आरोपितों को हिरासत में लिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

गिरफ्तार अभियुक्त

1-दीपक कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी रायसी लक्सर 

2-सारुन पुत्र शराफत निवासी केडी खुर्द लक्सर 

3-रामू पुत्र जगपाल निवासी कंकरखाता लक्सर 

4-हरविन्द्र पुत्र ललित पंवार नि0 मुण्डाखेडा खूर्द लक्सर 

पुलिस टीम

1-व0उ0नि0 नितिन चौहान

2-उ0नि0 राजीव उनियाल

3-कां0 अरविंद सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।