कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।

कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता।

ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।

पारिवारिक शादी में महिला के DJ पर डांस से नाराज़ काफ़ी था आरोपी।

विवाद के चलते हुई थी बहस जो आरोपी की बहन और माँ को गाली देने तक पहुँची।

कलियर होटल में रुके मृतका और आरोपी तड़के सुबह दिया मर्डर को अंजाम।

गला दबाकर की हत्या,शव को गंगनहर में फेंका।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने एक जटिल एवं ब्लाइंड मर्डर केस का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

वादी मोमिन पुत्र हमीद, निवासी ग्राम अलीपुर, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार द्वारा थाना बहादराबाद में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि उनकी पुत्री शहनुमा की हत्या गांव के ही निवासी नावेद पुत्र रियासत तथा उसके परिवार के सदस्यों द्वारा की गई है।

तहरीर के आधार पर थाना बहादराबाद में मु0अ0सं0-248/2026, धारा 103(1), 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

घटना के बाद मुख्य आरोपी नावेद अपने घर से फरार हो गया था। पुलिस द्वारा उसके परिजनों एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की गई, किन्तु किसी ने भी आरोपी के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दी।

मामला पूरी तरह ब्लाइंड था। घटनास्थल स्पष्ट नहीं था तथा मृतका का शव भी बरामद नहीं हुआ था, जिससे जांच अत्यंत चुनौतीपूर्ण हो गई। इसके बावजूद पुलिस टीम ने धैर्य एवं तकनीकी तथा मानवीय सूचना तंत्र का प्रभावी उपयोग करते हुए आरोपी की तलाश लगातार जारी रखी।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी नावेद अपने रिश्तेदारों के यहां ग्राम भगवानपुर चंदनपुर, मंगलौर क्षेत्र में छिपा हुआ है।

सूचना पर विश्वास करते हुए विवेचक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय पुलिस सहयोगियों को आरोपी का फोटो दिखाकर पूछताछ की। एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा तालाब के समीप संदिग्ध युवक के खड़े होने की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक से नाम-पता पूछा गया। प्रारंभ में वह घबरा गया एवं कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। पहचान संबंधी दस्तावेज मांगने एवं सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नावेद पुत्र रियासत निवासी ग्राम अलीपुर, थाना बहादराबाद बताया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका मृतका शहनुमा के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के बीच समय के साथ विवाद बढ़ने लगे। आरोपी के अनुसार एक पारिवारिक समारोह के दौरान शहनुमा ने लड़कों के साथ DJ पर डांस किया उसके द्वारा मना किया परंतु वह नहीं मानीं जिससे दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मृतका उसे विभिन्न मामलों में फंसाने की धमकी देने लगी। शहनुमा ने उसकी माँ और बहन को गंदी गालियाँ दीं साथ ही कोर्ट में बयान देने की बात की तुने मेरी गंदी फ़ोटो ससुराल वालों को दिखा कर मेरा रिश्ता तुड़वाया है, आरोपी ने यह भी बताया कि वह स्वयं को लगातार ब्लैकमेल महसूस कर रहा था तथा इसी कारण उसने शहनुमा की हत्या करने की योजना बनाई।

योजना के अनुसार वह शहनुमा को 28 तारीख़ को कलियर लेकर गया व होटल में रुका। अगले दिन तड़के उसे अपने साथ सुनसान क्षेत्र की ओर ले जाकर उसकी हत्या कर दी तथा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को गंगनहर में फेंक दिया। इसके बाद वह अपने गांव लौट आया और सामान्य दिनचर्या अपनाने का प्रयास करता रहा।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया तथा पुलिस की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन एवं आधार कार्ड बरामद कराया गया।

आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

नावेद पुत्र रियासत निवासी ग्राम अलीपुर, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार (उम्र 28 वर्ष)

बरामदगी

1. मृतका का मोबाइल फोन

2. ⁠मृतका का आधार कार्ड

पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 मनोज गैरोला

2. ⁠उ0नि0 विकास रावत

3. ⁠उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज

4. ⁠कानि. बलवन्त सिंह

5. ⁠कानि. अरुण चमोली

6. ⁠कानि. विकास थापा

7. ⁠कानि. सतेन्द्र चौधरी

8. ⁠कानि. (सीआईयू) वसीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं
0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर