रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।

रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी), भारत द्वारा डायट रुड़की में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चंद तथा एनसीईआरटी के अतिरिक्त निदेशक प्रमेन्द्र सकलानी पहुंचे।

इस अवसर पर एनबीटी इंडिया के प्रभारी सुमित सिंह ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि एनबीटी की पुस्तकें बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं शिक्षाप्रद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में हरिद्वार जनपद के विभिन्न स्थानों पर भी इस प्रकार की पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन करने तथा उपयोगी पुस्तकों का अध्ययन एवं क्रय करने का आह्वान किया। वहीं, एनसीईआरटी के अतिरिक्त निदेशक  प्रमेन्द्र सकलानी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पुस्तक प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

सभी अतिथियों ने एनबीटी इंडिया के इस प्रयास की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से पुस्तक प्रदर्शनी का लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिपं, ब्लॉक, समितियों के बाद अब बैंक का निर्विरोध चुनाव, जनता की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद  जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित बोर्ड के चेयरमैन के साथ सभी डायरेक्टरों का हुआ भव्य स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।
0 Minutes
Uncategorized
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरों पर ताबड़तोड़ प्रहार। डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग के जरिये खोली मोटरसाइकिल की चोरी की घटना। 02 मोटरसाइकिल चोर चढ़े लक्सर पुलिस के हत्थे, चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
2 किलो गांजा व 1210 पन्नियां बरामद, नशे का सामान बेचने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।