आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट्ट में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट्ट में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

हरिद्वार। में 80 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादुरपुर जट्ट में अध्यापक-अध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

रैली आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादुरपुर जट्ट से प्रारंभ होकर ग्राम की गलियों से होते हुए अंबेडकर चौक, झंडा चौक, पंचायत घरसे गुजरती हुई पुनः विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। 

रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं ने पूरे गांव में वंदे मातरम ,भारत माता की जय” के नारों से देशभक्ति का माहौल बना दिया। राहगीरों और ग्रामीणों ने जगह-जगह रैली का स्वागत किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि 

तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह हमारे शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने इस तिरंगे के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने अपना तन, मन और धन देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया। आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं, यह उन्हीं वीरों की देन है। इस तिरंगा रैली के माध्यम से हम उन सभी शहीदों को शत-शत नमन करते हैं और संकल्प लेते हैं कि देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। तिरंगे की शान को हम हमेशा ऊंचा रखेंगे।

कार्यक्रम में विकास यादव, सतीश शास्त्री, छवि सैनी, वीर सिंह,शाहिद अली,अजय यादव, सुदेश चौहान,सुरेंद्र कुमार, पूजा जोशी,अनुपमा चौहान, सुभाष चंद्र,ऋषिपाल यादव सहित समस्त स्टाफ एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *