एसआईआर कार्य के तीसरे चरण में दावों एवं आपत्तियों की प्रक्रिया का आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने लिया जायजा। आयुक्त गढ़वाल मण्डल आनन्द स्वरूप ने पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज एवं  मुनि मंडल संस्कृत महाविद्यालय, कनखल के बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एआरओ एवं बीएलओ को पारदर्शिता और निष्पक्षता से कार्य करने के दिए निर्देश।

एसआईआर कार्य के तीसरे चरण में दावों एवं आपत्तियों की प्रक्रिया का आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने लिया जायजा।

आयुक्त गढ़वाल मण्डल आनन्द स्वरूप ने पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज एवं  मुनि मंडल संस्कृत महाविद्यालय, कनखल के बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एआरओ एवं बीएलओ को पारदर्शिता और निष्पक्षता से कार्य करने के दिए निर्देश।

जनपद में चल रहे एसआईआर कार्य के तीसरे चरण में दावों एवं आपत्तियों की प्रक्रिया के संबंध में आयुक्त गढ़वाल मण्डल आनन्द स्वरूप ने जानकारी ली। उन्होंने जनपद के दो बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

आयुक्त ने पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज तथा मुनि मंडल संस्कृत महाविद्यालय, कनखल में पहुंचकर बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित बूथों पर तैनात एआरओ एवं बीएलओ से एसआईआर प्रक्रिया के लिए प्राप्त हो रही दावे आपत्तियों एवं निस्तारित की गई आपत्तियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

बूथ नंबर 55 पन्ना लाल मू. इण्टर कालेज में तैनात ए ई आर ओ ने आयुक्त को अवगत कराया है कि नौ मैपिंग 299 लोगों को नोटिस  जारी किए गए हैं जिनमें 117 लोगों की सुनवाई की गई है तथा विसंगतियों के लिए 100 लोगों को नोटिस जारी किया गया जिसका शत प्रतिशत निस्तारण कर लिया गया है।

बूथ संख्या 96 श्री मुनि मण्डल संस्कृत महाविद्यालय कनखल पर तैनात ए ई आर ओ ने आयुक्त को अवगत कराया कि नौ मेपिंग के लिए 85 लोगों को नोटिस जारी किया गया है जिसमें 42 पर सुनवाई कर ली गई है तथा विसंगतियों के लिए 210 लोगों को नोटिस जारी किया गया था जिनका शत प्रतिशत सुनवाई कर निस्तारित किए गए हैं।

आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्य में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ बिना किसी भेदभाव के कार्य करने  को कहा। उन्होंने कहा कि दावों एवं आपत्तियों से संबंधित प्रपत्रों की संवेदनशीलता के साथ जांच की जाए तथा पात्र व्यक्तियों के दावों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

 निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट हरि गिरि सहित एक इ आर ओ बीएलओ सम्बन्धित कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।