80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में रुड़की के कुष्ठ आश्रम में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया एवं देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आश्रम में रह रहे सभी लोगों को फल एवं मिठाइयां वितरित की गईं।
रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। स्वतंत्रता का असली अर्थ तभी सार्थक होगा जब हम समाज के हर वर्ग का ध्यान रखें।
कार्यक्रम के दौरान ही सुभाष सरीन को देशराज कर्णवाल के जन्मदिन की सूचना मिलने पर उन्होंने केक मंगवाकर आश्रम में उनका जन्मदिन मनवाया।
इसी के साथ आरoसीoसीo की अध्यक्ष वैजयंती माला कर्णवाल ने अपने पति देशराज कर्णवाल के जन्मदिन के उपलक्ष में कुष्ठ आश्रम, सिविल अस्पताल, बागड़ियों एवं जेल में खाद्य सामग्री, मिठाइयां तथा दवाइयां वितरित कीं।
कार्यक्रम में निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा मेयर अनीता अग्रवाल एवं मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल
आरoसीoसीo अध्यक्ष वैजयंती माला कर्णवाल,राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल,राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति,राम सिंह सैनी
रोटरी क्लब असिस्टेंट गवर्नर गगन सरीन एवं पूर्व असिस्टेंट गवर्नर सुभाष सरीन अध्यक्ष अलका मित्तल,संजीव सैनी,वंदना मोहन,रीना नथानी,वीरेंद्र शर्मा
तथा आश्रम में रहने वाले सभी व्यक्ति, आश्रम के पदाधिकारी व कर्मचारीगण और सैकड़ो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आश्रम में रहने वाले लोगों के लिए आर्थिक सहायता के रूप में लगभग ₹30,000 का सहयोग एवं खाद्य सामग्री, मिठाइयां व दवाइयां भेंट की गई।
80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में रुड़की के कुष्ठ आश्रम में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
