चेन झपट्टा मारने वाले आरोपी अभियुक्त को  पीली धातु की चेन के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चेन झपट्टा मारने वाले आरोपी अभियुक्त को  पीली धातु की चेन के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कांवड़ के दौरान सैनी आश्रम के पास अज्ञात मोटर साइकिल सवार चोरों ने झपटी थी चैन।

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस। 

डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग का मेल बना आरोपियों तक पहुंचने की सीढ़ी।

पकड़ा गया शिवम गुप्ता एक दर्जन से अधिक चोरी/लुट/डकैती के मामले में है आरोपी।

अन्य आरोपी राहुल के विरुद्ध चोरी के मुकदमे हैं दर्ज, जानकारी जुटा रही है पुलिस।

वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार चोरों ने उसके भाई के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 582/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

कांवड़ मेले के दौरान घटी इस चैन स्नेचिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण व आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश जारी करते हुए टीम गठित की तथा डाटा सपोर्ट की जिम्मेदारी सीआईयू हरिद्वार को दी। 

गठित टीम ने इलैक्ट्रॉन डाटा जुटाकर कड़ी सुरागरसी पतारसी कर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग/पूछताछ करते हुए  मुखवीर खास की सूचना पर संदिग्ध शिवम गुप्ता और राहुल को बेगमपुर बहादराबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बेगमपुर के रास्ते में झाड़ियां से पीली धातु की चेन बरामद की गई।

बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2), 3(5)बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। बाद आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्त को आज ही न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त

1-शिवम गुप्ता पुत्र राकेश कुमार गुप्ता निवासी संकटा देवी लखीमपुर खीरी उ0प्र0 

2-राहुल पुत्र लाल विहारी निवासी गोला गोकरण नाथ थाना गोला लखीमपुर खीरी उ0प्र0

बरामदगी का विवरण

1- पीली धातु की चेन- 01

पुलिस टीम

1-प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी 

2.उ०नि० समीप पाण्डेय (प्रभारी चौकी रेल)

3-उप निरीक्षक गगन मैठाणी 

4-हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार 

5-कांस्टेबल नवीन छेत्री

6-कास्टेवल सुनील शर्मा 

7-कास्टेबल नरेन्द्र राणा 

8-कास्टेबल रविन्द्र चौहान 

CIU

1. निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट (प्रभारी सीआईयू)

2. कास्टेबल हरवीर 

3. कांस्टेबल दीप गौड़ 

4. कांस्टेबल वसीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *