रुड़की पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, उच्च अधिकारी पहुँचे अस्पताल।
घायल बदमाश को लाया गया रुड़की जिला अस्पताल मौके पर दो बदमाश फरार पुलिस की कांबिंग जारी।
पुलिस अधीक्षक अपराध एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अस्पताल में अभियुक्त से ली जा रही विस्तृत जानकारी।
कल ठेके कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा लगातार अलग-अलग टीम गठित कर कार्यवाही की जारी थी आज रात्रि मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार तीन लोगो का पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया।
,नगला इमरती के पास बाइक सवार तीन लोगो को घेर घोटकर पकड़ने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किए गए जिस पर पुलिस पार्टी की जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति सौरभ पुत्र देशराज निवासी ढडेरा घायल हुआ है जिसका उपचार चल रहा है घायल बदमाश द्वारा बताया गया कि जो कल अमन की हत्या की गई है वह हम तीन लोगों द्वारा द्वारा की गई है।
मौके से भागे हुए दो बदमाशों की तलाश में काम्बिग की जा रही हैl
रुड़की पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, उच्च अधिकारी पहुँचे अस्पताल। घायल बदमाश को लाया गया रुड़की जिला अस्पताल मौके पर दो बदमाश फरार पुलिस की कांबिंग जारी।



