जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बीएचईएल सेक्टर 01 स्थित बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बूथ नंबर 122 में चल रहे एसआईआर कार्यों का लिया जायजा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एसआईआर कार्यों में पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश। मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम पृथक न होने पाए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बीएचईएल सेक्टर 01 स्थित बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बूथ नंबर 122 में चल रहे एसआईआर कार्यों का लिया जायजा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एसआईआर कार्यों में पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश।

मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम पृथक न होने पाए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बीएचईएल सेक्टर-01 स्थित बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बूथ संख्या 122 पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर का समस्त कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए।                      

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम किसी भी स्थिति में पृथक नहीं होना चाहिए तथा जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उनकी सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित की जाए।

एईआरओ मोहम्मद ताहिर खान ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि बूथ संख्या 122 पर कुल 740 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 181 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि अब तक 151 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं नियमों के अनुरूप निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार है,इसलिए किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक न हो,इसके लिए पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता  के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, संबंधित बीएलओ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!