हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार  चोरी हुआ 35 लाख कीमती ट्रक बरामद। माईनिंग चेक पोस्ट से ट्रक चोरी करने वाले दोनों शातिर पुलिस ने किए गिरफ्तार। आरोपियों की निशांदेही पर जंगल में झाड़ियों के बीच छिपाया गया 12 टायरा ट्रक बरामद। एसपी क्राइम निशा यादव ने किया खुलासा।

हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार  चोरी हुआ 35 लाख कीमती ट्रक बरामद।

माईनिंग चेक पोस्ट से ट्रक चोरी करने वाले दोनों शातिर पुलिस ने किए गिरफ्तार।

आरोपियों की निशांदेही पर जंगल में झाड़ियों के बीच छिपाया गया 12 टायरा ट्रक बरामद। एसपी क्राइम निशा यादव ने किया खुलासा।

अपराधियों की चालाकी पर भारी पड़ी हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी, चोरी के वाहन की बरामदगी से मुकदमे में बड़ी सफलता।

जनपद हरिद्वार में अपराध रोकने एवं अपराधियों की नकेल कसने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 35 लाख रुपये कीमत के चोरी हुए 12 टायरा ट्रक को मुकदमा लिखे जाने के मात्र 48 घंटे के भीतर बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित माईनिंग चेक पोस्ट से उक्त ट्रक चोरी किया गया था। घटना के संबंध में कोतवाली श्यामपुर में मु0अ0सं0-104/2026, धारा-303(2) बीoएनoएसo के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पड़ताल में जुटी कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने प्रकाश में आए दो संदिग्ध को गिरफ्तार कर विवेचना एवं पूछताछ की तो आरोपियों ने ट्रक चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने ट्रक को गैण्डीखाता क्षेत्र में जंगल गुर्जर बस्ती की ओर छिपाकर रखा है। उ0नि0 गगन मैठाणी के नेतृत्व में पुलिस टीम पकड़े गए दोनों आरोपियों को साथ लेकर बरामदगी के लिए मौके पर पहुंची तथा उनकी निशानदेही पर गुर्जर बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते के पास जंगली झाड़ियों के समीप से एक लाल रंग का ओपन बॉडी 12 टायरा ट्रक बरामद किया। आरोपियों ने ट्रक की पहचान छिपाने के लिए उस पर लगी नंबर प्लेट भी हटा दी थी। 

बरामदगी की कार्रवाई के दौरान बीएनएसएस की धारा 105 के प्रावधानों का अनुपालन करते हुए ई-साक्ष्य एप के माध्यम से सम्पूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी की गई। मौके पर ट्रक का गहन निरीक्षण कर उसके चेसिस एवं इंजन नंबर का सत्यापन किया गया जो मुकदमा उपरोक्त में चोरी किए गए ट्रक से संबंधित पाया गया।

चोरी के वाहन की बरामदगी होने के फलस्वरूप मुकदमा उपरोक्त में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए धारा-317(2),3(5),61(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- शहजाद परवेज पुत्र अमीनुद्दीन निवासी मोहल्ला मुगलुशाह थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 38 वर्ष।

2- हबीब खाँ पुत्र प्यारे खाँ, निवासी मोहल्ला किला, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 55 वर्ष।

बरामदगी

एक लाल रंग का 12 टायरा ओपन बॉडी ट्रक  

अनुमानित कीमत ₹35,00,000/- (लगभग पैंतीस लाख रुपये)

पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष नितेश शर्मा

2- उ0नि0 मनोज रावत्त

3- उ0नि0 गगन मैठाणी चौकी प्रभारी लालढांग

4- उ0नि0 देवेन्द्र तोमर चौकी प्रभारी चंडी घाट 

5- अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड़

6- हे0का0 शेर सिंह

7- का0 राहुल देव

8- का0 संदीप रावत

9- का0 मनमोहन सैनी 

10- का0 विनीत कुमार

11- का0 वसीम SOG हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार  चोरी हुआ 35 लाख कीमती ट्रक बरामद। माईनिंग चेक पोस्ट से ट्रक चोरी करने वाले दोनों शातिर पुलिस ने किए गिरफ्तार। आरोपियों की निशांदेही पर जंगल में झाड़ियों के बीच छिपाया गया 12 टायरा ट्रक बरामद। एसपी क्राइम निशा यादव ने किया खुलासा।
0 Minutes
Uncategorized
लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान 185 चालान, 16 वाहन सीज। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में जनपद में संचालित लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध व्यापक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी ने किया खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बहादराबाद का किया औचक निरीक्षण,  कार्यालय में साफ-सफाई परिसर में घास-झाड़ियों की कटान न होने पर संबंधित कर्मचारियों को लगाई फटकार।
0 Minutes
Uncategorized
प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने खानपुर में जलभराव क्षेत्रों के प्रभावित किसानों की समस्याएं सुनीं, बाढ़ नियंत्रण कार्यों की समीक्षा की। ग्रामीणों को हरसंभव सहायता का भरोसा, अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश।