लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान जारी 22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त।

लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान जारी 22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त।

जिलाधिकारी हरिद्वार  मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

अभियान के क्रम में मंगलवार को जनपद के विभिन्न मार्गों एवं प्रमुख स्थानों पर लक्जरी, स्लीपर तथा अन्य यात्री बसों की गहन जांच की गई। संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) श्री आनंद वर्धन द्वारा बसों की तकनीकी स्थिति एवं फिटनेस मानकों की विशेष जांच की गई। जांच के दौरान सुरक्षा एवं निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं पाई गईं पांच बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त किए गए।

बसों के परमिट, फिटनेस, कर,चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, स्वीकृत वाहन संरचना तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की गई। इस दौरान कुल 22 बसों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

जांच में कई बसों में अनधिकृत परिवर्तन, परमिट शर्तों का उल्लंघन, निर्धारित प्रयोजन के विपरीत संचालन, यात्री सूची उपलब्ध न होना, सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी, अग्निशमन यंत्र एवं प्राथमिक उपचार पेटिका की अनुपलब्धता, रिफ्लेक्टर संबंधी कमी, प्रेशर हॉर्न तथा चालक-परिचालक के निर्धारित वर्दी में न होने जैसी अनियमितताएं पाई गईं।

इसके अतिरिक्त परिवहन विभाग की विभिन्न प्रवर्तन टीमों द्वारा अन्य श्रेणी के वाहनों की भी जांच की गई। दिनभर की समस्त प्रवर्तन कार्रवाई में कुल 164 वाहनों के चालान किए गए तथा गंभीर उल्लंघनों में 7 वाहनों को सीज किया गया।

अभियान में परिवहन कर अधिकारी श्रीमती वरुणा सैनी,मुकेश भारती,भारत भूषण, हरीश कुमार सती, रविन्द्र पाल सैनी तथा विभाग की अन्य प्रवर्तन टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जांच एवं कार्रवाई की गई।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा ने बस संचालकों को निर्देशित किया कि वाहनों का संचालन केवल वैध प्रपत्रों, स्वीकृत संरचना, निर्धारित यात्री क्षमता एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाए। यात्रियों की सुरक्षा से समझौता करने, वाहन में अनधिकृत परिवर्तन करने अथवा परमिट एवं फिटनेस शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग द्वारा लक्जरी एवं स्लीपर बसों सहित सभी प्रकार के यात्री एवं व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध यह चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!