04.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 आरोपी अभियुक्त को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के कुशल नेतृत्व में भगवानपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
कोतवाली भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान अजीजु रहमान पुत्र अब्दुल रहमान, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार को ग्राम सिकरोड़ा छोटा खाला पार जाने वाले पुलिया के बाईं ओर चकरोड से 04.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोचा।
हिरासत में लिये गये आरोपी के विरुद्ध कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0-370/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अजीजु रहमान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम सिकरोड़ा, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
04.05 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस टीम
1. अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान
2. कानि0 राकेश प्रजापति
3. कानि0 दीपक मंमगाई
04.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 आरोपी अभियुक्त को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
