महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल जनपद हरिद्वार भ्रमण के अंतर्गत भारत माता मंदिर में दर्शन करने पहुंची।

महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल जनपद हरिद्वार भ्रमण के अंतर्गत भारत माता मंदिर में दर्शन करने पहुंची।

हरिद्वार। महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमति आनंदीबेन पटेल जनपद हरिद्वार में भृमण के लिए आयी उन्होंने मन्दिर परिसर में पहुंचने पर अध्यक्ष समन्वय सेवा ट्रस्ट/जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी, समन्वय सेवा ट्रस्ट के सचिव आई0डी0 शास्त्री व स्वामी ललितानंद ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश ने भारत माता मन्दिर में पूजा अर्चना की एवं मन्दिर परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी की चरण पादुका पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धाजंलि भी अर्पित की। स्वामी अवधेशानंद गिरी ने इस अवसर पर राज्यपाल को अंगवस्त्र, धार्मिक साहित्य, गंगाजली, रूद्राक्ष माला एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भारत माता मन्दिर के पदाधिकारी एवं संतगण उपस्थित थे।
इसके उपरान्त राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल मंशा देवी मन्दिर पहुंची, जहां ऊषा ब्रेको रोपवे के महाप्रबन्धक मनोज डोबाल ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। महामहिम ने मंशा देवी के दर्शन किये तथा पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंशा देवी मन्दिर के मुख्य पुजारी सुरेश तिवारी एवं गणेश शर्मा ने राज्यपाल को चुनरी, रूद्राक्ष की माला एवं प्रसाद भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। श्रीमती पटेल ने मन्दिर विजिटर बुक पर अपने अनुभव भी साझा किये।
इस अवसर पर मंशा देवी मन्दिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा, सचिन अग्रवाल, धीरज गिरी, बिन्दु गिरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।